फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was tied with a rope and beaten up, three booked

Maharajganj News: रस्सी से बांध कर युवक की पिटाई, तीन पर केस

Thu, 25 Sep 2025 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
A youth was tied with a rope and beaten up, three booked
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहां के रबेलिया टोला निवासी रामकुमार को कुछ लोग ने एक चार कार में अपहरण करके ले गए। किसी जगह उसके कपड़े उतार कर रस्सी से बांध दिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई की। रामकुमार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। पीड़ित युवक ने तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति सहित तीन के खिलाफ रंजिश में मारने-पीटने व साइकिल, मोबाइल फोन छीन लेने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 16 सितंबर को ब्रह्मभोज से वह साइकिल से लौट रहा था। ग्राम पंचायत भवानीपुर के टोला मानीराम वह पहुंचा तो गांव के रामसिंह व भवानीपुर टोला मानीराम निवासी संदीप पाल व बलिराम उसे देखते ही पुरानी रंजिश में गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और साइकिल तथा मोबाइल फोन छीन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed