फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was arrested with five fake notes of Rs 500 each

Maharajganj News: पांच सौ के पांच नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with five fake notes of Rs 500 each
निचलौल। शहर स्थित एक देसी शराब की दुकान के मुनीब ने एक युवक को पांच सौ के पांच नकली नोट के साथ पकड़ लिया। मुनीब ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुनीब की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले की वीडियो भी वायरल हो रही है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी अमेरिका मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निचलौल शहर के लोहिया नगर वार्ड स्थित देसी शराब की दुकान नंबर दो पर मुनीब हैं। बुधवार को शराब खरीदने के लिए एक युवक आया। युवक एक शीशी शराब लेने के बाद उसने पांच सौ का नोट दिया। जांच करने पर पता चला की नोट नकली है। इसकी भनक लगते ही युवक दुकान से भाग निकला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवक ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास दिखा। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम प्रखर जायसवाल निवासी चौक बाजार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच सौ के पांच नकली नोट बरामए हुए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में देसी शराब भट्टी के मुनीब अमेरिका मद्धेशिया की तहरीर पर आरोपी प्रखर जायसवाल निवासी चौक थाना चौक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed