फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was arrested with 45 pouches of country liquor.

Maharajganj News: 45 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with 45 pouches of country liquor.
ठूठीबारी। गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने 45 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बोदना से कटखोर जाने वाले रास्ते पर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बोदना गांव जाने वाले रास्ते से सटे नहर पुलिया के पास पहुंचकर उसका इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद एक युवक कपड़े में लिपटा हुए गत्ता लेकर आता हुआ दिखाई दिया। रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 26 पाऊच बंटी-बबली, 19 पाऊच बिल्लो रानी सहित 45 पाउच देसी शराब बरामद हुआ। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज चौहान निवासी ग्राम बकुलडीहा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed