{"_id":"64457fdf9325efe91b0bd754","slug":"a-youth-died-in-accident-maharajganj-news-c-7-1-136921-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट से युवक की मौत
Mon, 24 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामकुमार का फाईल फोटो ।संवाद
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर संपतिहा चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहा चौराहे पर शनिवार देर रात सड़क पर करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामकुमार पासवान (38) घायल हो गए। आधी रात में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, संपतिहा निवासी रामकुमार हाईवे पार कर रहे थे। गोरखपुर की ओर से जा रहे वाहन की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन स्थानीय निजी डॉक्टर से इलाज कराकर उन्हें घर ले गए। घर पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर औपचारिकता पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चार माह पहले पिता, अब बेटे की मौत
अड्डा बाजार। मार्ग दुर्घटना में संपतिहा के रामकुमार की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चार महीने पूर्व ही राजकुमार के पिता रामदत्त की मौत हुई थी। परिवार दुख से उबर भी नहीं पाया था कि रामकुमार भी चल बसे। बताया गया कि उनके पास एक एकड़ से कम खेत है। राम कुमार टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पांच संतानों में बड़ी बेटी संध्या (20) की शादी कर पाए थे। अविवाहित बेटे बैजू (18), संजय (16), बैजनाथ (15) और निर्माण (13) अभी पढ़ाई करते हैं। पत्नी जलजीरा रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। लेखपाल दीपेन धवल ने बताया कि किसान दुर्घटना हित लाभ के लिए उच्चाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।