फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young woman jumped from the Trimohani Ghat bridge.

Maharajganj News: रोहिन नदी में कूदी युवती, तलाश जारी

Wed, 07 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A young woman jumped from the Trimohani Ghat bridge.
फरेंदा। त्रिमोहानी घाट के पुल से मंगलवार को एक युवती रोहिन नदी में कूद गई। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवती दिन में करीब 12 बजे ऑटो से उतरी और पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नदी के आसपास भी खोजबीन कर रही है। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका था। युवती की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है।

इस बाबत थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में युवती के कूदने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर है और मामले की जांच के साथ युवती की तलाश कराई जा रही है। युवती की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed