फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man who returned from Saudi Arabia consumed poison and died

Maharajganj News: सऊदी अरब से लौटे युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 30 Jun 2025 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Jun 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
A young man who returned from Saudi Arabia consumed poison and died
महराजगंज। सिविल लाइन मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय ओमप्रकाश ने रविवार की रात जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही वह सऊदी अरब से लौटा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा करीब तीन दिन पहले सऊदी अरब से घर लौटा था। वह कुछ वर्षों से खाड़ी देश में काम कर रहा था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में था। तभी अचानक उसे उल्टी होने लगी। परिजनों को शक हुआ कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसका बड़ा भाई आलोक मिश्रा उसे बाइक से लेकर सदर सीएचसी पहुंचा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि ओमप्रकाश ने कोई विषैला पदार्थ खा लिया है। डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने गोरखपुर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला की युवक ने कीटनाशक दवा पी लिया था। जहर खाने के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed