फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man went to buy cooking gas and was injured when a policeman pushed him.

Maharajganj News: रसोई गैस लेने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मी के धक्का देने से घायल

Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man went to buy cooking gas and was injured when a policeman pushed him.
निचलौल। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव निवासी अर्जुन (40) बृहस्पतिवार को रसोई गैस लेने के लिए भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचा था। आरोप है कि इस बीच भीड़ में मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर घायल हो गया। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती घायल अर्जुन निवासी खोन्हौली ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद गैस सिलिंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी के गोदाम दमकी पर लोगों के बीच कतार लगा हुआ था। इसी बीच यहां मौजूद पुलिसकर्मी ने आकर धक्का दे दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed