{"_id":"69fe444d1404364b7d008498","slug":"a-young-man-was-caught-red-handed-and-handed-over-to-the-police-for-stealing-a-goat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-176884-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकरा चोरी के आरोप में युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकरा चोरी के आरोप में युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मीट शॉप पर बंधे बकरे को खोलकर ले जा रहा था आरोप युवक
रास्ते से गुजर रहे थानेदार को रोककर लोगों ने आरोपी को सौंपा
नौतनवा। जयहिंद चौराहा पर शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब दुकानदार ने एक युवक को बकरा चोरी के आरोप में पकड़कर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और युवक को अपने साथ थाने लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक, सैनुल्लाह उर्फ साहू अंसारी की नगर में जयहिंद चौराहा पर मीट शॉप की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर दुकान के पास ही उनके कुछ बकरे बंधे हुए थे और दुकानदार बगल में ही एक दुकान पर पान खाने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक आया और रस्सी खोलकर एक बकरा ले जाने लगा। इतने में वह मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर हल्ला करना शुरू कर दिया। घटनाक्रम मुख्य मार्ग पर ही होने के नाते लोगों की भीड़ जुट गई। संयोग से घटना के दौरान ही थानाध्यक्ष खुद उक्त मार्ग से ही हमराहियों के साथ गुजर रहे थे। उन्हें रोककर लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी दी और युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि दुकानदार ने एक युवक को बकरा चुराने के आरोप में सौंपा है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।