{"_id":"69c44d8081291744140c7e27","slug":"a-young-man-injured-in-a-collision-between-two-bikes-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174054-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
नौतनवा- ठूठीबारी मार्ग पर पेड़ारी चौराहे सपर हुआ था हादसा
18 मार्च की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में चार लोग हुए थे घायल
हादसे में घायल अन्य तीन की हालत भी गंभीर
परसामलिक। थाना क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर पेड़ारी चौराहे से 300 मीटर पूरब 18 मार्च की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल ग्राम पंचायत रेहरा निवासी संदीप पासवान की भैरहवा में इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य युवकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी ग्यासुद्दीन (45) व अरजुल्लाह (16) बाइक से घर जा रहे थे। वह अभी पेड़ारी चौराहे से पूरब की ओर आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार ग्राम पंचायत रेहरा शाहिद अली (18) व संदीप पासवान (18) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रेहरा निवासी संदीप पासवान तथा शाहिद अली का इलाज रूपंदेही जिला पकलिहवा (भैरहवा) में चल रहा था। दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई थी। मंगलवार की रात संदीप पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि शाहिद अली जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वहीं शिवपुरी गांव निवासी गयासुद्दीन व अरजुल्लाह कर इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। दोनों की हालत में सुधार नहीं होने से परिजनों ने नौगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इन दोनों की भी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
दो भाइयों में बड़ा था संदीप
संदीप पासवान दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता गंगा पासवान आजीविका कमाने के लिए सउदी अरब में गए हैं। बताया जा रहा है कि पुत्र की मौत की खबर पाकर पिता बदहवास हो गए हैं। वहीं संदीप की मां संगीता देवी व छोटी बहन सिंकला पासवान व छोटा भाई अंकेश पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है।