{"_id":"6931f6749136f867e00da3df","slug":"a-woman-who-went-to-collect-wood-in-the-forest-was-raped-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165883-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल में लकड़ी लाने गई महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल में लकड़ी लाने गई महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में जंगल से जलौनी लकड़ी लाने गई महिला के साथ उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर नौतनवा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौतनवा थाने में दिए गए तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि वह बुधवार की शाम करीब 4 बजे खाना बनाने के लिए जंगल से जलौनी लकड़ी लाने गई थी। आरोप है कि जंगल में गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित दिन्नेभर, निवासी ग्राम सेमरहवा टोला बरतनी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।