फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A to Z Gorakhpur winner, Patel Nagar team runner up

Maharajganj News: ए टू जेड गोरखपुर विजेता, पटेल नगर की टीम उपविजेता

Tue, 18 Jun 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
A to Z Gorakhpur winner, Patel Nagar team runner up
महराजगंज। प्रीमियर लीग 2024 के अंतिम दिन टाइगर क्रिकेट क्लब महाराजगंज, पटेल नगर महाराजगंज की टीम में सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल कुशीनगर और ए टू जेड की टीम के बीच हुआ। सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 ओवर में 60 रन का स्कोर बनाया। जिसे पटेल नगर की टीम ने पांच ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशीनगर की टीम ने आठ ओवरों में 70 रन का लक्ष्य रखा। जिसे ए टू जेड गोरखपुर की टीम ने आसानी से प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह निर्धारित की। फाइनल मैच रोमांचकारी रहा।
विज्ञापन

ए टू जेड गोरखपुर की टीम और पटेल नगर महाराजगंज की टीम के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ए टू जेड गोरखपुर की टीम ने 10 ओवर में 115 रन बनाए और दूसरी पारी में पीछा करते हुए पटेल नगर की टीम 55 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम उर्फ पोलार्ड ए टू जेड के खिलाड़ी को दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतीक को दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रुप में नकद 30000 और ट्रॉफी विजेता टीम को दी गई और उपविजेता को नगद 20000 और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed