फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A teenager going to buy goods was brutally beaten by the bullies.

Maharajganj News: सामान लेने जा रहे किशोर को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

Mon, 24 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A teenager going to buy goods was brutally beaten by the bullies.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नंदना में सामान लेने जा रहे किशोर को गांव के ही कुछ युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर का उपचार सीएचसी भटहट में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में नंदना निवासी दीनानाथ मद्धेशिया ने बताया कि रविवार देर शाम करीब छह बजे उनका बेटा राज गांव के चौराहे पर कुछ जरूरी सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर राज की लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से किशोर बचने के लिए शोर मचाने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों से किशोर को बचाया। मारपीट में राज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी भटहट ले गए। पीड़ित के पिता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। यह भी आरोप है कि आरोपियों की ओर से पूरे परिवार की हत्या कराने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि शनिवार को स्कूल में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया उसी विवाद को लेकर मारपीट होने की बात सामने आ रही है। पुलिस को तहरीर मिली है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed