फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A teenager died and another was injured after coming in contact with a high-tension wire.

Maharajganj News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

Sun, 08 Mar 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A teenager died and another was injured after coming in contact with a high-tension wire.
मैरिज हॉल में दिहाड़ी पर मजदूरी करने गया था किशोर
विज्ञापन

गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज की ग्रामसभा खड़खड़िया का निवासी था दिव्यांशु यादव
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज हॉल में सजावट के कार्य में दिहाड़ी करते समय एक किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य किशोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। पुलिस ने मृतक किशोर की मां की तहरीर पर डेकोरेशन कराने वाले ठेकेदार पंकज सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज हॉल में किसी कार्यक्रम की बुकिंग से संबंधित सजावट की जा रही थी। इसमें गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज की ग्रामसभा खड़खड़िया टोला अमहवा निवासी दिव्यांशु यादव (16) के साथ उसी के गांव के कुछ अन्य लोग कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान दोपहर 12 बजे के लगभग दिव्यांशु ने जैसे ही एक लोहे का पाइप उठाया, पाइप का एक सिरा मैरिज हॉल के सामने से गुजर रहे 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर दिव्यांशु जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

दुर्घटना में उसके बगल में खड़ा राजन यादव (17) भी पाइप से टकराकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वहां मौजूद लोगों के सहयोग से दोनों किशोरों को सीएचसी धानी ले आई। यहां मौजूद चिकित्सक ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि दुर्घटना में घायल दूसरे किशोर राजन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजमनगंज और चौकी प्रभारी धानी ने मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बेटे का शव देख बेसुध हुई मां

धानी बाजार। शनिवार की दोपहर धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज हाल में हुई घटना में दिव्यांशु की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गई। गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज के ग्राम सभा खड़खड़िया निवासी दिव्यांशु यादव अपने गांव के राजन और युवराज के साथ बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरजीतपुर स्थित एक मैरिज हॉल में काम करने गया था। दिव्यांशु अपने भाइयों में सबसे छोटा था। वह धानी बाजार स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार को वह मां को बिना बताए स्कूल न जाकर काम पर चला गया। दिव्यांशु के दो बड़े भाई प्रिंस व शिवांशु हैं जबकि पिता राजेश यादव मुंबई में काम करते हैं। मां सुमित्रा व भाई प्रिंस और शिवांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

मृतक किशोर की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

धानी बाजार। शनिवार को धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर स्थित मैरिज हॉल में काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत मामले में बृजमनगंज पुलिस ने देर शाम मृतक की मां सुमित्रा की शिकायत पर डेकोरेशन कराने वाले ठेकेदार पंकज सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि ठेका लेकर डेकोरेशन का कार्य कराने वाले धानी बाजार निवासी पंकज सैनी मेरे लड़के दिव्यांशु को मैरिज हॉल में काम कराने ले गया। वहां पाइप उठाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दिव्यांशु की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां सुमित्रा की तहरीर पर आरोपी पंकज सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed