फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A special month-long campaign will be conducted to control communicable diseases.

Maharajganj News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए एक माह तक चलेगा विशेष अभियान

Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A special month-long campaign will be conducted to control communicable diseases.
एक जुलाई से 13 जुलाई तक संचारी माह, घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। संचारी रोगों को काबू में करने से लिए एक माह तक अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को अभियान का आगाज भी हो गया है। इस बार के अभियान के जरिए लू से संबंधित बीमारियों के प्रति जन जागरूकता को प्राथमिकता में शामिल किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि बीते वर्षों में अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अभियान के जरिए लोगों तक हम यह संदेश पहुंचाने का प्रयास करते हैं कि किसी भी प्रकार का तेज बुखार हो तो 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाना चाहिए।
विज्ञापन

शीघ्र उपचार से जटिल बुखार के मामलों में त्वरित लाभ मिलता है। डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के घनत्व का पता लगाएगा। इसके आधार पर पंचायती राज विभाग मच्छर नियंत्रित गतिविधियां संपादित करेगा। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। आईसीडीएस विभाग कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार सुनिश्चित कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगे सभी ग्यारह विभाग जिलाधिकारी के निर्देशन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। दस से तीस अप्रैल के बीच फ्रंट लाइन वर्कर्स घर घर जाकर बुखार, टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षणों वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने किया। इसकी तैयारी को लेकर सभी विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के क्रम में 20 जून को सभी तहसीलों में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed