फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A nine year old girl was raped while bathing in a pond, case

Maharajganj News: तालाब में नहाते समय नौ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, केस

Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A nine year old girl was raped while bathing in a pond, case
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर तालाब में नहा रही एक नौ साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी ने उसके निजी अंगों पर चोट पहुंचाई है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि नौ वर्षीय बेटी मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे घर के बगल में स्थित पोखरे में नहाने गई थी। जब वह नहा कर वापस घर आई तो रोने लगी। रोने का कारण पूछा तो बताया कि नहाते समय गांव के ही लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उसके निजी अंग को नुकसान पहुंचाया था। जब देखा गया तो उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। जानकारी होने पर पति ने डायल 112 पर फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले गए। पुलिस की मौजूदगी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed