{"_id":"6a6d0ef3bdc88d718901f6d4","slug":"a-modern-park-will-be-built-offering-a-destination-for-health-and-recreation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182382-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बनेगा आधुनिक पार्क, सेहत और मनोरंजन का मिलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बनेगा आधुनिक पार्क, सेहत और मनोरंजन का मिलेगा ठिकाना
Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सुभाष नगर वार्ड में उपवन योजना के तहत आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
वर्तमान में पार्क निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चिह्नांकन कराया जा रहा है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित पार्क में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे, वहीं युवाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा।
पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए आकर्षक पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था, पैदल चलने के लिए पाथ-वे तथा लोगों के आराम और मेलजोल के लिए कैफेटएरिया भी विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। वहीं लोग सुबह-शाम टहल भी सकेंगे।