फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man who broke into a house and stole Rs 10 lakh was arrested and the goods were recovered.

Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, सामान बरामद

Wed, 31 Dec 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A man who broke into a house and stole Rs 10 lakh was arrested and the goods were recovered.
पुलिस कार्यालय पर बरामद चोरी के जेवर। 
15 नवंबर 2025 को घर का ताला तोड़कर चोरों ने चुराए थे कीमती आभूषण और नकदी
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से कब्जे से 22,500 रुपये नकद, 82 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद

महराजगंज। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरेलू चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर अपराधी उमेश साहनी को चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महुअवा महुवई का निवासी है।



यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने की। घटना थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम करौता उर्फ नेबुईया की है। 15 नवंबर 2025 को घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती आभूषण और नकदी की चोरी कर ली थी। एसपी साेमेन्द्र मीणा ने बताया कि पीड़िता पिता के इलाज के लिए लखनऊ गई थी। करीब एक महीने बाद 22 दिसंबर को घर लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 30 दिसंबर को दोपहर करीब 2:20 बजे ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी को धर दबोचा।
विज्ञापन




उमेश साहनी के कब्जे से 22,500 रुपये नकद, 82 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। इनमें सोने का हार, कंगन, झुमका, टॉप्स, सुई-धागा, अंगूठी, नाक की कील व चांदी की करधनी और सिक्के शामिल हैं। चोरी की वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक भी जब्त की गई। उमेश साहनी एक कुख्यात और पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, घरेलू चोरी, हत्या का प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed