{"_id":"6453f62830b14fe9d50031b8","slug":"a-man-death-in-saudi-arab-maharajganj-news-c-7-1-152145-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बागापार के युवक की सऊदी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बागापार के युवक की सऊदी में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागापार। रोजी-रोटी के सिलसिले से सऊदी अरब कमाने गए खुशबुद्दीन (35) की बुधवार की शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला लखनपुर निवासी खुशबुद्दीन सऊदी अरब में करीब 10 वर्षों से रह रहे थे। सात माह पहले घर आए थे। छुट्टी बिताकर फिर सऊदी चले गए थे। बुधवार शाम काम कर कमरे पर आए। बताया जाता है कि शाम सात बजे खुशबुद्दीन को हृदय गति का दौरा पड़ गया। साथ में रह रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर मृतक के भाई ने परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। पत्नी एवं छोटे बच्चों सदमे में आ गए। पिता अख्तर से बताया कि सऊदी अरब से शव मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेटे की मौत से गहरा सदमा लगा है।