फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A house caught fire due to unknown reasons, two dozen goats burnt to death.

Maharajganj News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, दो दर्जन बकरियां जलीं

Tue, 07 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A house caught fire due to unknown reasons, two dozen goats burnt to death.
बृजमनगंज के ग्रामसभा चौका का मामला, अज्ञात कारणों से लगी आग
विज्ञापन

आग में दो दर्जन बकरियों सहित एक भैंस की जलकर मौत हो गई
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा चौका में एक घर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में दो दर्जन बकरियों सहित एक भैंस जलकर मर गई। जबकि एक अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, चौका गांव निवासी शिवकुमार, श्रीराम व ओमप्रकाश के मकान में दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अमरनाथ के मकान को भी अपनी जद में ले लिया। आग में घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, दैनिक उपयोग के सामान सहित अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। वहीं घर के बगल में स्थित झोपड़ी में बंधी लगभग दो दर्जन बकरियां और एक भैंस की जलने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य भैंस झुलस कर घायल हो गई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, विधायक वीरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह मय फोर्स पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उपजिलाधिकारी फरेंदा ने बताया कि लेखपाल को अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र ही रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने अग्निकांड पीड़ितों दी आर्थिक मदद

धानी बाजार। सोमवार को ग्राम सभा चौका में अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स देते हुए तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही प्रशासन से अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन करवाकर पीड़ित परिवारों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले रविवार को इसी गांव में अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लगने से घर गृहस्थी के लाखों रुपये वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गई थी। ग्रामीण अभी उस सदमे से उबरे ही नहीं थे कि दूसरे दिन अज्ञात कारणों से लगी आग में दो दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed