फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A helper who got off the truck and was checking the wheel died after being hit by a vehicle.

Maharajganj News: ट्रक से उतर कर पहिया देख रहे खलासी की वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A helper who got off the truck and was checking the wheel died after being hit by a vehicle.
गोरखपुर के गगहा में सड़क हादसे में फरेंदा के धीरज की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के उदितपुर निवासी एक युवक की रविवार की रात में गोरखपुर के गगहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर निवासी धीरज (18) ट्रक पर खलासी का काम करता था। रविवार को सामान लाद कर गगहा की तरफ गया था। रात में वह ट्रक से उतर कर पहिया देख रहा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता बजरंगी भी कमाई के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर के लिए निकल पड़े। ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल ने बताया कि गोरखपुर के गगहा में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed