फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A DCM trampled a woman who fell from a bike in Farenda

Maharajganj News: फरेंदा में बाइक से गिरी महिला को डीसीएम ने रौंदा

Thu, 27 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A DCM trampled a woman who fell from a bike in Farenda
फरेंदा। कस्बे के धानीढाला पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे बाइक से गिरी अधेड़ महिला को डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र खड़खोड़ा निवासी बैजनाथ यादव अपनी पत्नी ललिता (50) काे इलाज कराने के लिए कैंपियरगंज बाइक से जा रहे थे। अभी वह धानीढाला के पास पहुंचे थे कि बाइक पर पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रहे डीसीएम का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। स्थानीय लोगों ने डीसीएम व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। पत्नी की मौत के बाद पति भी बदहवास हो गए। स्थानीय लोग उनको ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। डीसीएम व चालक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed