फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A child died due to the fall of inauguration plaque

Maharajganj News: लोकार्पण शिलापट्ट गिरने से दब कर मासूम की मौत

Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
A child died due to the fall of inauguration plaque
परसामलिक (महराजगंज)।
विज्ञापन

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में सोमवार शाम करीब सात बजे लोकार्पण शिलापट्ट गिरने से उनकी चपेट में आकर सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



ग्राम पंचायत विशुनपुरा से पिपरहिया गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर लोकार्पण शिलापट्ट लगा था। सोमवार शाम को विशुनपुरा निवासी लवकुश (7) पुत्र राम अवतार गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ लोकार्पण शिलापट्ट के पास खेल रहा था। खेलते समय किसी बच्चे ने शिलापट्ट को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। उसके नीचे लवकुश और एक अन्य लड़का संतोष (10) दब गए। दोनों को परिजन अस्पताल ले गए, जहां लवकुश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष की हालत गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed