फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case has been registered against the director of Vaibhav Laxmi Certics Rice Mill.

Maharajganj News: वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मिल के निदेशक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the director of Vaibhav Laxmi Certics Rice Mill.
सिंदुरिया/मिठौरा। ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सिंदुरिया थाने की पुलिस वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं प्रतिष्ठान के अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध केस केर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद निवासी ऋषि अग्रवाल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके अन्नपूर्ति ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करके वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड बड़हारामीर के निकट कंचनपुर में अपने साथ अन्य व्यक्तियों को सम्मिलित करके खराब गुणवत्ता का चावल हमारे ब्रांड की बनी बोरियों में पैक करके बेच रहा है।
विज्ञापन

सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मंडी निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा एवं श्याम नंदन साहनी, उप निरीक्षक रणविजय वर्मा की टीम बनाकर मिल में छापा मारा था। छापे के दौरान 10931 खाली बोरी अन्नपूर्ति ब्रांड के पाए गए। उसके बाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम को कॉपीराइट एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष सिन्दुरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मिल के निदेशक सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed