फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case has been filed against seven in-laws for harassing a married woman.

Maharajganj News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against seven in-laws for harassing a married woman.
शादी के बाद से दहेज में बाइक के लिए परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

नौतनवा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सोनचिरैया की निवासी रसीदुन्निशा की तहरीर पर पुलिस उनकी बेटी साजरा के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। रसीदुन्निशा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री साजरा का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मुनीर आलम पुत्र मकसूद आलम निवासी ग्राम बनकटवा टोला मरजादपुर थाना नौतनवा के साथ किया था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही पुत्री को उसके पति, ससुर तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर आए दिन ससुरालियों द्वारा पुत्री को गाली-गुप्ता, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। आरोप है कि 7 अगस्त 2025 को भी बेटी को मायके छोड़ने हेतु आने के दौरान दामाद ने रास्ते में पुत्री को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि रसीदुन्निशा की तहरीर के आधार पर ससुर मकसूद आलम, सास साजरा, ननद सितारुननिशा, जेठ शाह अलाम व वजीर अहमद, जेठानी हमीदुननिशा एवं पति मुनीर अलाम निवासी ग्राम बनकटवा टोला मरजादपुर थाना नौतनवा के विरुद्ध विवाहिता के साथ क्रूरता, मारपीट, गाली व धमकी देने तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed