फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैस सिलिंडर वितरण में धांधली पर हंगामा किया

गैस सिलिंडर वितरण में धांधली पर हंगामा किया

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय उपनगर की भारत गैस एंजेसी के उपभोक्ताआें ने मंगलवार को निचलौल-ठूठीबारी मार्ग जाम कर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी करने व गैस आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन उपभोक्ता नहीं माने। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। गैस उपभोक्ता दीपनरायन, अखिलेश, अजय त्रिपाठी, घिसियावन, जय प्रकाश पांडेय, सुभाष, अजय श्रीवास्तव, दिनेश आदि ने बताया कि गैस एजेंसी प्रबंधक द्वारा 10-15 दिनों से पासबुक व पैसा आदि जमा करा लिया गया है। गैस के लिए रोज दौड़ाया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी रात के समय कार्यालय खोलकर अपने चहेतों की पर्ची जारी कर देते हैं। साथ ही गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जाती है। उपभोक्ताओं का गुस्सा तब और बढ़ गया जब पर्ची काटने के बाद कर्मचारियों 9 बजे सुबह ही कार्यालय बंद कर दिया है। उपभोक्ताओं के पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि सिलिंडर खत्म हो गए हैं। इसको लेकर गुस्साए गैस उपभोक्ताओं ने सुबह 11 बजे से निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाया पर उपभोक्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया और तीन उपभोक्ताओं को हिरासत में लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजीत राय ने बताया कि उपभोक्ताओं ने कानून का उल्लंघन किया है। इस लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed