फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फरेंदा के तीन तीरंदाजों का राष्ट्रीय टीम में चयन

फरेंदा के तीन तीरंदाजों का राष्ट्रीय टीम में चयन

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फरेंदा क्षेत्र के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव (चंदौली) में 60 वीं प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें महराजगंज के मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियाें में माया चौरसिया, निशा पासवान व सीपू सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह पाई। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका आयु वर्ग में माया चौरसिया ने 261 अंक पाकर रजत और 30 मीटर की स्पर्धा में 194 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीत अपने वर्ग में ओवर आल चैंपियनशिप जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में निशा पासवान ने कांस्य पदक और इसी विद्यालय के छात्र सीपू सिंह ने अंडर-19 बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चयनित तीरंदाज आसाम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश दूबे ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं गोरखपुर मंडल के टीम प्रभारी एवं कोच रुप नारायन यादव को गोरखपुर मंडल उत्तम अभिलेख एवं खेल मार्गदर्शक के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं ग्राउंड व्यवस्थापक शैलेंद्र पाठक को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजयी खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक रामकृपाल प्रसाद ने भी बधाई दी। बधाई देने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद, अशोक पांडेय, शरद कुमार सिंह, शिशिर शुक्ला, विमल प्रकाश दूबे आदि हैं। ने बधाई दिया।
विज्ञापन


माया चौरसिया का तीरंदाजी से इसका लगाव बचपन से ही था वह तीन बार प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग की और दो बार राष्ट्रीय टीम में अपना जगह बनाया। माया चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2012 में कोलकाता में राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिला था, 2013 में सोनभद्र में प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed