फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सोनौली सीमा पर रोका गया संदिग्ध कश्मीरी

सोनौली सीमा पर रोका गया संदिग्ध कश्मीरी

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी ने शुक्रवार की सुबह भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध कश्मीरी को रोका। उससे एसएसबी के कुनसेरवा स्थित सेफ हाउस में सुरक्षा तथा खुफिया ऐजेंसियों ने काफी देर तक पूछताछ की और देर शाम उसे एसएसबी की सुरक्षा में दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन

सीमा पर रोका गया रशीप बट्ट (49) निवासी चटबल बघयास श्रीनगर जम्मू कश्मीर का बताया जाता है। एएसएसबी ने उसके पास से पकिस्तानी सिमकार्ड भी बरामद किया है। उसके पास मौजूद बैग में कुछ कपड़े थे। एसएसबी की पूछताछ में रशीप बट्ट ने बताया उसके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और कुछ कागजात थे जिसे उसने काठमांडू में ही जला दिया। उसका कहना था कि वह 1990 में सीमा पार कर कराची चला गया था और जैकेट बनाने और बेचने का काम करता था। उसने वहीं पर शादी कर ली। उसके बच्चे कराची में हैं और वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है। वह 28 नवंबर को पाकिस्तान के कराची से प्लेन से रात आठ बजे काठमांडू पहुंचा और काठमांडू से बस पकड़कर सोनौली सीमा पहुंचा। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मिथुल कुमार का कहना है कि कि पूछताछ कर उसे एसएसबी की सुरक्षा में दिल्ली भेज दिया गया है। जहां दिल्ली स्थित जम्मू
विज्ञापन

कश्मीर पुलिस सेल के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed