{"_id":"69-62455","slug":"Maharajganj-62455-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से कुचलकर होमगार्ड की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन से कुचलकर होमगार्ड की मौत
Maharajganj
Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौली। गेहूं कटवाने गए एक होमगार्ड की जिंदगी खेत में ही खत्म हो गई। कंबाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने कंबाइन को कब्जे में ले लिया।
श्यामदेउरवा के परसा खुर्द में शुक्रवार रात में गेहूं की कटाई चल रही थी। कंबाइन गांव के पूर्व प्रधान की है। होमगार्ड शिवलाल मशीन के साथ अपने खेत में घूम रहा था। इसी दौरान गेहूं काटने के बाद कंबाइन का ड्राइवर उसे पीछे करने लगा। शिवलाल कंबाइन के नीचे आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शिवलाल के परिवार वालों को विश्वास नहीं हुआ कि शिवलाल इस दुनिया में नहीं है। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरोें ने मृत घोषित कर दिया। शिवलाल की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने तत्काल कंबाइन को कब्जे में कर लिया। खबर है कि इस मामले में दोनों पक्षोें में समझौता कराया जा रहा था।