{"_id":"69-61868","slug":"Maharajganj-61868-69","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार किए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार किए गए
Maharajganj
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/बृजमनगंज। 20 मार्च को मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी कस्बे से 20 मार्च की रात एक मोबाइल दुकान से चोरों ने शटर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। 21 मार्च को दुकानदार आनंद अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खुलासे के लिए एसपी दिलीप कुमार के निर्देश पर सीओ फरेंदा रमाशंकर पांडे, एसओ रामशीष यादव और धानी चौकी प्रभारी आरपी यादव टीम के साथ लगे थे। मंगलवार को एसओ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी सिकंदरापुर के पास हैं। कहीं भागने की फिराक में हैं। टीम के सदस्य मौके पर पहुंच गए और चोरी में शामिल आरोपी अविनाश पांडे और पंकज निवासी गौरईया थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, एक लैपटाप और पांच चार्जर बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों का नाम बबलू और सोनू बताया।
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
पुरंदरपुर। लड़की को बहला फुसलाकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका को अबरार भगा ले गया था। उसने बालिका से रेप भी किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।