फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद

35 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। 17 पदों के लिए 35 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। बुधवार को मतगणना के बाद पता चलेगा कि जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा। वैसे तीन पदों के लिए एक-एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी बार एसोसिएशन हाल में 469 मतदाताओं के मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कुल 417 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा 12 वोट टेंडर पडे़ थे। मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे से एसोसिएशन हाल में होगी। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी अरुण कुमार पांडे, इंद्रासन सिंह, चंद्रभान शुक्ल और नरेंद्रनाथ श्रीवास्तव मैदान में हैं। इसी तरह मंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी अब्दुल हमीद, जनार्दन पटेल, धीरेंद्र प्रताप मिश्र, विजय नारायण सिंह और वाहिद अली के बीच लड़ाई है। संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार गुप्ता और सर्फुद्दीन मंसूरी में कांटे की टक्कर है। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए अखिलेश कुमार तिवारी और शिवशंकर गुप्ता मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए यशवंत कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी और सुवनेश कुमार पटेल में त्रिकोणीय लड़ाई है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए जहां 10 प्रत्याशी मैदान में हैं वहीं जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए नौ प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में हनुमान प्रसाद चौरसिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में रामराज चौधरी और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय में विनोद कुमार त्रिपाठी का एक-एक पर्चा दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट रणजीत बहादुर सिंह ने बताया चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव कराने में सहायक चुनाव अधिकारी प्यारेलाल यादव, हरिगोपलाल पांडे, सचिन्द्रनाथ द्विवेदी और योगेंद्रनाथ शुक्ल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed