फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   9305 children do not have Aadhaar, the authorities are helpless in making Apaar ID

Maharajganj News: 9305 बच्चों का नहीं है आधार, अपार आईडी बनाने में जिम्मेदार लाचार

Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
9305 children do not have Aadhaar, the authorities are helpless in making Apaar ID
निचलौल। शासन के आदेश हैं कि तीन से छह वर्ष तक के सभी बच्चों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाए, लेकिन करीब 90 फीसदी बच्चों के पास अभी तक आधार कार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन

इस वजह से उनकी अपार आईडी बनना मुश्किल हो रहा है। वहीं, आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके चलते अभिभावकों के साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुंजनलता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन का आदेश है कि आंगनबाड़ी के तीन से छह वर्ष के लाभार्थी सभी बच्चों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाए। ऐसे में अपार आईडी बनाए जाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बीच के 9470 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें 165 बच्चों के पास ही आधार कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed