{"_id":"5b900794867a557ea94a4c64","slug":"91536165780-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रो पर पिलाया गया रोटा वायरस वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रो पर पिलाया गया रोटा वायरस वैक्सीन
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों पर पिलाया गया रोटा वायरस वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सीएएचसी-पीएचसी पर बुधवार को रोटा वायरस वैक्सीन बच्चों को पिलाया गया। सदर सीएचसी पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रोटा वायरस वैक्सीन बच्चों को पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि पांच बूंद रोटा वायरस वैक्सीन पिलाने से नवजात बच्चों को डायरिया से बचाया जा सकता है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सीमा राय, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह के अलावा सीएचसी के अन्य स्टाफ मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कानापार में शुभारम्भ सीएचसी धानी के अधीक्षक डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने की। कार्यक्रम में गोपाल सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी राकेश मणि त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी , फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश मिश्र , जालंधर प्रसाद ,प्रदीप त्रिपाठी , अम्बिका मिश्र मौजूद रहे। वहीं परतावल सीएचसी पर रोटावायरस वैक्सीन का शुभारंभ सीमा मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने रोटा वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।