{"_id":"5b8ed3d8867a5548542ea311","slug":"91536087000-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमराह करने के आरोप में पांच बीसीपीएम का प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमराह करने के आरोप में पांच बीसीपीएम का प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बीसीपीएम को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
31 अगस्त को गलत सूचना देकर सभी आशा को बुलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर सीएमओ डॉ. क्षमाशंकर पांडेय ने पांच बीसीपीएम (ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर) को आशा बहुओं को गुमराह करने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
सीएमओ ने बताया कि 31 अगस्त को एसएसजी-18 के लिए उन्हीं आशा बहुओं को मुख्यालय पर प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाना था, जिनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन है, मगर इन लोगों की ओर से सभी आशा को बुला लिया गया। सही सूचना न देने से नाराज आशाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इसके लिए पांच बीसीपीएम को जिम्मेदार मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देशित किया। डीएम के निर्देश के क्रम में मिठौरा के बीसीपीएम अवनीश पटेल, सिसवां के प्रदीप चौरसिया, सदर की लवली वर्मा, निचलौल के परमेश्वर शाही तथा रतनपुर के नूदिता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।