{"_id":"5b6f28f04f1c1bdf258b4679","slug":"91534011632-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए 17 अगस्त को 14 बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए 17 अगस्त को 14 बूथों पर होगा मतदान
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए 14 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
17 अगस्त को ग्राम प्रधान व बीडीसी के तीन-तीन पदों के लिए होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन-तीन पदों पर उपचुनाव के लिए मतदान 17 अगस्त को होगा। इसके लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। 19 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। पांच पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि उपचुनाव के लिए कुल 19 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। मतदान कर्मियों को 13 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दूबे ने बताया कि निचलौल के ग्राम विशुनपुरा के प्रधान पद के लिए मतदान प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा, नौतनवां के ग्राम बगहा के प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय बगहा पर दो बूथ तथा लक्ष्मीपुर के ग्राम थरौली बुजुर्ग के प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय थरौली पर तीन बूथ बनाए गए हैं। निचलौल के डिगही में बीडीसी के उपचुनाव के लिए मतदान प्राथमिक विद्यालय डिगही के दो बूथों, परतावल ब्लॉक के ग्राम धनगड़ा के बीडीसी के लिए मतदान प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा के दो बूथों व प्राथमिक विद्यालय परसा बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय के एक बूथ पर होगा। फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनेशपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर में होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 16 अगस्त को रवाना होंगी।