फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो दिन में ट्रेजरी से 70 करोड़ का बिल पास

दो दिन में ट्रेजरी से 70 करोड़ का बिल पास

Fri, 30 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में ट्रेजरी से 70 करोड़ का बिल पास
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2017-18 समाप्त हो रहा है। अब बिलों का भुगतान कराने में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं, अवकाश के बाद भी अधिकंाश विभागों के कार्यालय खुले रहे। दो दिनों में ट्रेजरी ने विभिन्न विभागों का करीब 70 करोड़ का बिल पास किया है। शनिवार अर्थात 31 मार्च को भी कोषागार कार्यालय खुला रहेगा तथा बिल पास किया जाएगा।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 शनिवार ( 31 मार्च ) को समाप्त हो रहा है। ऐसी दशा में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी छुट्टी के दिनों में दफ्तर खोल कर न केवल अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे है, बल्कि अवशेष बिलों का भुगतान कराने के लिए युद्ध स्तर पर बिल बना रहे हैं। वहीं पर मुख्य कोषागार कार्यालय में भी विभागीय कर्मचारियों का बिलों को लेकर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

नियमानुसार 31 मार्च तक धन की खपत न होने पर बजट सरेंडर करने का प्रावधान है, ऐसे मेें जहां सभी विभाग अपने सभी अवशेष बिलों के भुगतान में लगे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी विभाग है जो बजट के इंतजार में भी कार्यालयों में बैठे हुए है, तथा नेट पर अपने विभागीय साइट खोलकर स्थिति देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने विभाग के बिलों को कोषागार में ले जाकर टोकन नंबर प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहीं पर मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में भी स्वयं मुख्य कोषाधिकारी, सभी लेखाकार व कोषागार कर्मचारी बिलों को पास कर आन लाइन पेमेंट कराने व्यवस्था कर रहे हैं।

मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद चौबे ने बताया कि दो दिनों अर्थात 29 व 30 मार्च को करीब 70 करोड़ का बिल पास किया है। इसके लिए कोषागार कार्यालय को बड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। कोषागार कार्यालय 31 मार्च अर्थात शनिवार को भी खुलेगा। अवशेष बिलों को पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed