{"_id":"5a0ece5e4f1c1b59678bc5d9","slug":"91510919774-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सुलझ समझौते पर जोर देने से मुकदमें होंगे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सुलझ समझौते पर जोर देने से मुकदमें होंगे कम
Updated Fri, 17 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न विषयों पर विधिक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कानून बनाने से मुकदमे कम नहीं होंगे। इस बारे में लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। न्यायालयों में मुकदमों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। लोगों को आपसी विवाद को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपसी समरसता मजबूत होगी बल्कि मुकदमों का बोझ भी कम होगा।
उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण में यह व्यवस्था है कि कोई पक्ष मुकदमा दाखिल करने से पहले प्रार्थना पत्र दे तो विपक्षी को तलब कर विवाद का निस्तारण कराया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने कहा कि न्याय पालिका में मुकदमों का बोझ बढ़ा है। ऐसे में अगर लोगों को विधिक जानकारी होगी तो मुकदमों की संख्या कम होगी। अज्ञानता में तमाम छोटे-छोटे अपराध हो जाते हैं। अगर व्यक्ति जागरूक रहेगा तो अपराध भी कम होंगे। तहसीलदार नरेश चंद ने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो विवाद अपने आप समाप्त हो जाएंगे। अधिवक्ता गोमती उपाध्याय, विजय तिवारी, अभय नंदन मिश्र, राजेश उपाध्याय आदि ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन स्वामीनाथ तिवारी ने किया। इस दौरान सरयू प्रसाद पांडेय, दिग्विजय नारायण मिश्र, गजेंद्र मिश्रा, शिंपू सिंह, कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।