{"_id":"59d0d6394f1c1bab538b530e","slug":"91506858553-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से बालक की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के छोटकी बेलवां गांव के पोखरे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। बालक के डूबने सेे उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बेलवां का टोला छोटकी बेलवां निवासी राधेश्याम गुप्ता की लड़की बिंदु का तीन वर्षीय बालक पवन गुप्ता शनिवार की शाम घर के पीछे खेल रहा था। देर शाम जब पवन घर वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे। उसी दौरान पवन की नानी घर से सटे पोखरे के पास गईं तो देखा कि पवन का शव पोखरे में किनारे पानी में उतराया हुआ है। यह देख पवन की नानी बदहवाश होकर चिल्लाने लगीं। आवाज सुन पोखरे के किनारे परिजन भी पहुंच गए और शव को पानी से बाहर निकला। पवन की मां बिंदू का रो - रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर एसआई सतीश सिंह साथियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि पवन कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी का निवासी है। वह अपनी मां बिंदू के साथ ननिहाल छोटकी बेलवां में आया था। 30 सितंबर की शाम लगभग 6 बजे घर के बगल पोखरे की तरफ गया और खेलते-खेलते पोखरे में जा गिरा। जहां उसकी मौत हो गई।