{"_id":"5990a0494f1c1bb6568b4646","slug":"91502650441-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज सजे मंदिर और घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज सजे मंदिर और घर
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/सिसवा बाजार। जनपद में सोमवार को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक तैयारियां होती रहीं। भक्त जहां कृष्ण मंदिरों को सजाने में जुटे रहे वहीं घरों में भी झांकियों को सजाने की तैयारी होती रही। जबकि बाजारों में झांकियों के सजावट का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस लाइन परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा। भजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर घर से मंदिर तक आकर्षक ढंग से सजाये जा रहे हैं। मंदिरों की साफ-सफाई से लेकर रंग रोगन तक के कार्य को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। ग्रामीण अंचलों के अधिकांश घरों में जन्माष्टमी पर्व सोमवार को विधि-विधान से मनाया जाएगा। जनपद के पुलिस लाइन, श्याम मंदिर व दुर्गा मंदिर समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावां सिसवा बाजार, निचलौल, फरेंदा, नौतनवा, सोनौली, लक्ष्मीपुर, परतावल, घुघली, पनियरा, शिकारपुर, मिठौरा आदि गांवों के मंदिरों व घरों पर भी तैयारियां जोरो पर रहीं। वहीं बाजार में भगवान श्रीकृष्ण-राधा की विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों समेत पूजा सामग्री की खरीदारी की जाती रही।