फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग सौपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग सौपा ज्ञापन

Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग सौपा ज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। संगठन के राष्ट्रीय संगठनमंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि आगामी 5 सितम्बर को लखनऊ और 7 अटूबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। इतना ही नहीं जबतक पुरानी पेंशन योजना शुरू नहीं होगा संगठन आंदोलन करेंगा। जिला संयोजक शैलेष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही पुरानी पेंशन योजना बंद किया था। और यही सरकार बहाल भी करेगी। जिला सह संयोजक बलराम निगम ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में यदि किसी तरह की समस्या है तो तत्काल उस समस्या का समाधान कर पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि नए पेंशन योजना को तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन योजना देश के सभी राज्यों में लागू किया जाए। इतना ही नहीं छठे वेतन की विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं में आवश्यक संशोधन किया जाए। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दिलीप विश्वकर्मा, नीरज राय, चंदन, रिजवान, रणन्जय, संजय यादव, मोहन शर्मा के अलावा तामाम लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन


फुटबाल लीग प्रतियोगिता कराने के लिए विस्तार से चर्चा
महराजगंज। शनिवार को सदर ब्लाक सभागार में जिला फुटबाल संघ की बैठक हुई जिसमें 26 अगस्त से 31 अगस्त तक होने वाले स्कूली फुटबाल लीग पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला सचिव रामनक्षत्र गुप्ता ने कहा कि यह फुटबाल प्रतियोगिता फीफा अंडर 17 की ओर से भारत में होनी है। इसके प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से स्कूली फुटबाल लीग पूर्वांचल के 8 जिलों में आयोजित होगी। महराजगंज जिला भी शामिल है। जिले में स्कूल लीग प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के खेल मैदान में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी, लिटिल फ्लावर स्कूल, अनूप पब्लिक स्कूल, काशी नरेश बाल विद्यामंदिर, पं. दीन दयाल इंटर कालेज, माइल स्टोन कादमी, सबया बाजार, शान्ति बाल विद्यामंदिर, हिन्दुस्तान पब्लिक इंटर कालेज, पारसनाथ चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, जामिया रिजविया नुरूल उलम स्कूल के बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन



बंदियों को कानूनी अधिकारों के बारे में मिली जानकारी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया गया तथा बंदियो को उनके कानूनी अधिकारों को बताने के लिए शिविर का आयोजन किया। जिला जेल में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र के संचालन के लिए नामित बन्दी भानु प्रताप, पिकेश्वर, नरसिंह, नारद यादव व आलोक को जानकारी दी गई। बंदियो को सहायता पहुंचाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने विदेशी बन्दी पिनहास, सेनानी सोफूल, अल्ब्रेट पसकान साइने, सरगेई, आल्तमिनी ताहिर यूसुफ, जोसे लुइस ब्यूनटेनिला सेक्रिस्तान, इंजगोई कोने, डेनियार बेलदानोव, तसुल ट्रिय गैलेक, सरगै जैयत सिव, जकरिया हमराज, नसीर अहमद से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान विचाराधीन कैदी डेनियार बिलदानोब ने दांत दर्द की शिकायत की जिसपर सचिव द्वारा जेलर को समुचित इलाज के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियो ने सचिव को बताया की जेल में पूर्णकालिक चिकित्सक की आवश्यक्ता है जिसपर उन्होंने जेलर को उचित कार्रवाई व सीएमओ से पत्राचार करने का आदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने बंदियो को मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed