फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   90 day sweeper visa given in the name of salesman

Maharajganj News: सेल्समैन के नाम पर दिया 90 दिन का सफाईकर्मी का वीजा

Wed, 11 Dec 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Dec 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
90 day sweeper visa given in the name of salesman
महराजगंज। जिले में फर्जी ट्रेवेल कंपनी खोलकर बेरोजगारों को चूना लगाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर कोठी भारत थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष एससीएसटी कोर्ट में वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन

सिसवां बाजार के गजरूपुर निवासी धीरू खरवार की शिकायत पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। शिकायत कर्ता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से आते हैं। वह और उनका भाई वीरू विदेश में रोजगार के लिए प्रयास कर रहा था। इसी बीच मोहल्ले के जाबिर हुसैन ने अक्तूबर 2023 में एक व्यक्ति से परिचय कराया। उस व्यक्ति ने खुद को ट्रेवल एजेंसी संचालक बताते हुए एक लाख 20 हजार रुपये की डिमांड की। विभिन्न माध्यम से उस व्यक्ति व जुबेर को यह पैसा भी दिया। इसके बाद भी जाबिर ने कोई वीजा नहीं दिया। बल्कि भाई को को एक वीजा दिया जो सिर्फ 90 दिन का था और वहां जाने पर पता चला कि यह सफाईकर्मी का वीजा है। जब इसकी शिकायत जाबिर से जुलाई 2024 में की तो उसने अपशब्द कहते हुए पैसा वापस करने से मना कर दिया। जाबिर पैसा न मिलने से वह काफी परेशान हुआ।
विज्ञापन

कोठीभार थाने और पुलिस अधीक्षक को मामले में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थक हार कर पीड़ित कोर्ट की शरण में गया जहां कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, सिसवां गजरूपुर निवासी जाबिर व एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
आईटी एक्सपर्ट अनिल विश्वशर्मा ने बताया कि एक वास्तविक पासपोर्ट में होलोग्राफिक ओवरले के साथ प्रिंटेड व्यक्ति का एक डिजिटल फोटो होगा। व्यक्ति के हस्ताक्षर, एक पासपोर्ट नंबर और एक सीरियल नंबर होता है, जो आमतौर पर पूरे में डोटेड रूप में दिखाई देता है। अगर पासपोर्ट नकली है तो स्पॉट देखने के लिए गलतियों में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed