फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अग्निशमनकर्मियों की कमी बनी चुनौती

अग्निशमनकर्मियों की कमी बनी चुनौती

Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमनकर्मियों की कमी बनी चुनौती
अग्निशमनकर्मियों की कमी बनी चुनौती
विज्ञापन

विभाग में 71 के सापेक्ष तैनात हैं 45 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पछुआ हवा चलने के साथ ही जिले में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। इसी के साथ अग्निशमन विभाग भी आग लगने की समस्या से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन विभाग में कर्मचारियों की कमी की समस्या आड़े आ रही है।
गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। सीमित संसाधनों के साथ ही अग्निशमन विभाग आग की घटनाओं पर नियंत्रण पर कोशिश कर रहा है। जिले में दो जगहों महराजगंज व फरेंदा में अग्निशमन केंद्र है, जबकि विभाग के पास छह दमकल हैं। तीन दमकल बड़े और तीन छोटे हैं। नौतनवां में अग्निशमन केंद्र स्थापित नहीं हो सका है। वैसे तो महराजगंज में अग्निशमन विभाग में कुल 71 अधिकारियों व कर्मचारियों के पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती मात्र 45 लोगों की है। यहां मुख्य अग्निशमन अधिकारी, दो अग्नि शमन अधिकारी, दो चालक, एक हवलदार तथा 20 फायरमैन के पद रिक्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि एक-एक बड़ी गाड़ी सिसवा, महराजगंज व फरेंदा तथा एक-एक छोटी गाड़ी महराजगंज, श्यामदेउरवा व नौतनवां में लगाए गए हैं। श्यामदेउरवा में एक चालक व चार फायरमैन, फरेंदा में एक चालक, एक हवलदार व चार फायरमैन, नौतनवां में एक चालक, एक हवलदार व चार फायरमैन लगाए गए हैं। इसी प्रकार सिसवा में एक चालक, दो हवलदार व सात फायरमैन तथा महराजगंज में एक अग्निशमन अधिकारी, दो हवलदार व 14 फायरमैन तैनात हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नौतनवां में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed