फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेगा

ट्रकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेगा

Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेगा
ट्रकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेगा
विज्ञापन

जाम से बचने के तिलए कतारबद्घ तरीके से नेपाल भेजे जाएंगे ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। नेपाल जाने के लिए मालवाहक ट्रकों के सुचारू संचालन व जाम से निजात के लिए पुलिस महकमा ने ठोस कदम उठाया है। सीओ नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार को तहसील सभागार में पत्रकारों ने बातचीत में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एनएच 24 पर सोनौली बार्डर होकर नेपाल जाने वाली ट्रकों को अब कतारबद्ध तरीके से भेजा जा रहा है। रोड पर बेतरतीब खड़े 31 ट्रकों को सीज करने के साथ सोनौली थाने में चार और नौतनवां में चार व्यक्ति का चालान व करीब 14 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि दलालों द्वारा ट्रकों की कटिंट का मामला लगातार सामने आने के कारण दस दलालों को चिह्नित किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पुलिस कर्मी में एक थानाध्यक्ष व एक चौकी प्रभारी का स्थानांतरण, एक हेडकांस्टेबल व छह कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। चार कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी की गई है। सीओ ने बताया कि ट्रकों की कटिंग व अवैध वसूली न होने पाए इसके लिए नौतनवंा थाना क्षेत्र के छपवा, मां बनैलिया मंदिर चौराहा व कोतवाली सोनौली थाना क्षेत्र के कुंसेरवा तिराहा,कोतवाली मोड, धौरहरा व बाबा लाज पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed