{"_id":"5b674cf34f1c1bc57a8b869f","slug":"81533496563-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल
बाइक व साइकिल की गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा महंथ चौराहे के पास हुई टक्कर
बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे,
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा महंथ चौराहे के पास साइकिल व बाइक की टक्कर में संतकबीर नगर के एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। यूूूपी 100 पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख घायलों को रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
संतकबीर नगर जिले के बयारा निवासी रजत कुमार (27) गोरखपुर जनपद के सेमरा निवासी राजकुमार (28) को साथ लेकर सोनौली की तरफ रविवार को शाम करीब चार बजे से बाइक से जा रहे थे। अभी वह फरेंदा से आगे परसा महंथ चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक साइकिल पर सवार दो किशोर सामने आ गए। इससे बाइक व साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल पर सवार अमन (14) व अभय (13) को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर रजत कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में साइकिल सवार अभय की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान काफी देर तक नहीं हो पाई थी। हालांकि बाद में पॉकेट में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान हो गई। घायल दोनों युवकों का मोबाइल भी गायब होने के कारण घर पर सूचना देने में काफी परेशानी हो रही थी। बाइक पर सवार एक अन्य युवक राजकुमार ने बताया कि वह दोनों लोग गोरखपुर के आवास विकास परिषद कार्यालय में काम करते हैं। उसका कहना था कि रजत हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, घटना की सूचना पाकर तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।