{"_id":"5b5b6c144f1c1b0c718b6904","slug":"81532718100-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के चार वार्डों के पास नहीं होगा जल जमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के चार वार्डों के पास नहीं होगा जल जमाव
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के चार वार्डों के पास नहीं होगा जल जमाव
चार वार्ड में मरीज और तीमारदारों को मिलेगी दुर्गंध से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल के चार वार्डों के मरीजों और तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पताल में नवजात शिशु और उनके साथ आए तीमारदारों को दुर्गंध से परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से वार्ड के पीछे बनी नालियों को चौड़ा और ऊंचा कराया जा रहा है। वार्ड से निकलने वाला गंदा पानी महिला अस्पताल के नालियों में मिलकर बाहर निकल जाएगा।
शुक्रवार को सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने निर्माणाधीन नालियों व जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में जल निकासी की समस्या थी। पहले नवजात शिशु देखभाल इकाई, जेई-एईएस वार्ड, संक्रामक रोग वार्ड के पीछे बरसात के दिनों में जल जमाव हो जाता था। इसके चलते वार्ड में दुर्गंध से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती थी। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के नालियों को ठीक कराया जा रहा है। ताकि जल जमाव की समस्या का निराकरण हो सके।