{"_id":"5b3272914f1c1b8c278b7da3","slug":"81530032785-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों में बांटे आठ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों में बांटे आठ करोड़
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। वर्ष 2017 में आई बाढ़ विभीषिका से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जा रहा है, बीते सप्ताह तक किसानों के बीच 8.05 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह वितरण कार्य में तेजी लाएं ताकि किसानों को समय से लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों के बीच फसलों की क्षति का अनुदान देने के लिए कुल 19.70 करोड़ की मांग की गई थी, जिसमें से अभी तक शासन स्तर से 10.86 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमे से 8.05 करोड़ की धनराशि का वितरण हो चुका है। अभी भी 2.81 करोड़ का वितरण बाकी हैं। मांग के सापेक्ष करीब 52 प्रतिशत धनराशि मिली है। तहसीलवार आवंटन व वितरण का विवरण देते हुए डीएम ने बताया कि सदर तहसील में 8.03 करोड़ मांग के सापेक्ष 4.52 करोड़ मिला है जिसमें से 3.74 करोड़ का वितरण हो चुका है। फरेंदा तहसील क्षेत्र में 5.03 करोड़ मांग के सापेक्ष 2.82 करोड़ मिला, जिसमें से 2.05 करोड़ का वितरण करा दिया गया है। इसी प्रकार नौतनवां तहसील क्षेत्र के लिए 4.56 करोड़ मांग के सापेक्ष 2.39 करोड़ प्राप्त हुआ है, जिसमें से 1.50 करोड़ का वितरण हो चुका है। इसी प्रकार निचलौल तहसील क्षेत्र में 2.06 करोड़ मांग के सापेक्ष 1.12 करोड़ मिला, उसमें से प्रभावित व पात्र किसानों के बीच 74.88 लाख वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन