{"_id":"5ac7b09c4f1c1bc3618b5e24","slug":"81523036316-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से एक एकड़ गेहूं की फसल जली
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत एकमा के टोला बटईडीहा में शुक्रवार को बच्चों के खेल में आग लग गई। जहां बगल में ईट पथेरा मजदूरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने तक करीब एक एकड़ फसल जल कर राख हो गई। शुक्रवार की शाम को लक्ष्मीपुर बाजार से सटे मजरा बटईडीहा गांव के पश्चिम सिवान में बच्चों ने खेल-खेल में खड़ी गेहूं के फसल में माचिस लगा दिया। जहां कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। वहीं बगल में ईट भट्ठा पर पथेरा मजदूरों की टीम ईंट की पथाई कर रही थी। जब उन लोगों की नजर पड़ी तो आनन फानन में दौड़कर पानी से आग को बुझा दिया। तब आग ने चार लोगों के करीब एक एकड़ गेहूं को अपने आगोश में ले लिया था। जिसमें मोलहू, राजेश, पंचगुलाम आदि किसान शामिल हैं।