फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एसएसबी जवानों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

एसएसबी जवानों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी जवानों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
महराजगंज/नौतनवां। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर दुमहान घाट स्थित एसएसबी की पहली बटालियन हेड क्वार्टर पर शनिवार को छात्राओं ने एसएसबी अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। सीमा जागरण मंच की जिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से की गई। छात्राओं और सीमा जागरण मंच के सदस्यों ने देश भक्ति एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज एवं मधुबन इंटर कालेज की छात्राओं ने एसएसबी कमांडेंट शिवदयाल एवं एसएसबी जवानों को राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। जवानों ने भी बहनों को उपहार दिया। कार्यक्रम से एसएसबी जवान और छात्राएं फूले नहीं समा रही थीं। एसएसबी कमांडेंट शिव दयाल ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान अपने सभी त्योहारों में घर नहीं जा सकते हैं। जवानों के बीच पहुंचकर बहनें राखी बांधती हैं तो जवानों का उत्साह बढ़ता है। ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सभी अपने घर परिवार में हैं। संचालन जिला महामंत्री ठाकुर सोनी ने किया। सीमा जागरण मंच के प्रांतीय सदस्य राम सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, गजेंद्रनाथ त्रिपाठी, जनार्दन मिश्र, जनमेजय सिंह, सावन कुमार, अमित मिश्र, शत्रुघ्न पाठक, केसी गुप्ता, शैल कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महराजगंज नगर के कास्मोपेेलिटन स्कूल में आयोजित रक्षा बंधन पर्व में बच्चों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में अपूर्वा, महिमा, सोनी, श्रेयांशी, सोनम, गुडिया, अमृता, अनामिका ने रंग-विरंगी राखियां बनाईं। सातवीं की अर्पूवा प्रथम, छठी की अनामिका द्वितीय, पांचवीं की श्रेयांशी तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में महिमा प्रथम, शिवांगी द्वितीय, पल्लवी तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं ने छात्रों का राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक महेन्द्रानंद जायसवाल बच्चों को रक्षा पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सलीम, किरन, उमेश, शहाना, सुमन, कंचन, अर्चना, निशा, साहिदा, निशा, अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों को राखी बांध कर देश की सुरक्षा का वचन लिया
निचलौल। भारत नेपाल सीमा स्थित बीओपी पथलहवां पहुंच कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को राखी बांध कर देश की सुरक्षा का वचन लिया।
शनिवार को भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव व आरएसएस के जिला प्रचारक संदीप के नेतृत्व में बडी संख्या में पथलहवां बीओपी कैम्प पहुंची शिव वरन शिक्षा निकेतन ओडवलियां की छात्राओं ने देश की सीमा की रक्षा करने वाले अपने गांव घर और परिवार से दूर नेपाल सीमा पर तैनात जवानों की हाथों में राखी बांध कर देश की सुरक्षा का वचन लेते हुये जवानों के लम्बी उम्र की कामना करते हुये उनकी आरती उतारी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात एसएसबी जवान जो रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से देर देश की सीमा सुरक्षा में लगे है जवानों को राखी बांध कर बहनों ने उनके लम्बी उम्र की कामना करते हुये आज सीमा सुरक्षा का वचन लिया है।बहनों से राखी बंधवा कर जवानों के चेहरे पर जो खुशी झलकी है यही अनेकता में एकता वाले देश की पहचान है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वम् सेवक संघ के जिला प्रचारक संदीप, विनय पाण्डेय, चंदन गुप्ता, अनिल गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष शुक्ला, शिवचरण वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया।

इस दौरान सुनील कुमार उपाध्याय, विजय ठाकुर, गिरिश कुमार, बाल्के हनुमान, प्रजापति राजेश कुमार, गाडजे दत्ता आदि एसएसबी जवान के अलावा छात्रा प्रतिष्ठा, साधना, अंजलि, सीला, अनिता इंन्दू, गुलशन व गंजन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed