फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   78 corona found in maharajganj

महराजगंज में एसीएमओ समेत 78 कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
78 corona found in maharajganj
महराजगंज में एसीएमओ समेत 78 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति बढ़ती जा रही है। सोमवार को 78 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि सात लोग स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
अब तक जिले में कोरोना के कुल 2975 केस सामने आ चुके हैं। 2145 मामले सक्रिय हैं। 795 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में एसीएमओ भी शामिल हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 78 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बृजमनगंज में छह, घुघली में 13, धानी में एक, लक्ष्मीपुर में चार, महराजगंज में 16, मिठौरा में पांच, नौतनवां में पांच, परतावल में 20, फरेंदा में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जबकि सात अन्य स्थानों के लोग भी संक्रमितों की सूची शामिल हैं। सभी संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अब तक 43975 नमूनों की जांच हो चुकी है। 1198 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed