फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   770 cattle farmers are raising cows from cow shelter centers.

Maharajganj News: गो आश्रय केंद्रों से गाय लेकर पाल रहे 770 पशुपालक

Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
770 cattle farmers are raising cows from cow shelter centers.
महराजगंज। मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना का लाभ 770 पशुपालक उठा रहे हैं। योजना के तहत गाय पालन के लिए पशुपालक 1500 रुपये की मदद भी प्राप्त कर रहे हैं। योजना के प्रति पशुपालकों का रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना 2025 के तहत पशुपालकों को गो आश्रय केंद्रों से गाय मिल रही हैं। साथ ही प्रति गाय 1,500 रुपये भी प्रतिमाह दिया जा रहा है। एक पशुपालक चार गायों का पालन करता है तो उसे 6,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह पैसे गाय के पालन-पोषण में खर्च करने के लिए दिए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में 23 अस्थायी गो आश्रय स्थल संचालित हैं। गो आश्रय में बेहतर नस्ल के गायों की संख्या 5,000 से अधिक है। गोवंश प्राप्त करने के लिए पशुपालकों को नजदीक के पशु चिकित्सालय से संपर्क करना है। वहां के पशु चिकित्सा अधिकारी आवेदन जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को भेजेंगे। यहां जांच कराकर अनुमोदन के लिए सीडीओ और डीएम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed