फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   77 thousand rupees fine in illegal wheat storage case

Maharajganj News: अवैध गेहूं भंडारण मामले में 77 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 02 Aug 2025 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
77 thousand rupees fine in illegal wheat storage case
नौतनवा। तहसीलदार कर्ण सिंह एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक की ओर से बरामद की गई गेहूं के मामले में जांच के बाद कुल 77 हजार 165 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद नेपाल जा रही 55 बोरी गेहूं लदी एक पिकअप पकड़ा था।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर तहसीलदार कर्ण सिंह एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सेमरा चौराहा स्थित एक गोदाम में भी छापेमारी की थी। इस दौरान गोदाम से कुल 262 बोरी गेहूं की खेप बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन

कार्रवाई से संबंधित खबर को अमर उजाला ने अपने दो अगस्त के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तहसीलदार ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी विभाग के जिम्मेदारों को दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव आशीष कुमार नायक ने बताया कि पिकअप से बरामद 55 बोरी गेहूं पर 13 हजार 618 रुपये तथा गोदाम से बरामद 262 बोरी गेहूं पर 63 हजार 547 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed